व्यंग्य -मिलिंद भिया का जन्मदिन
मिलिंद सोमण दादा हम आपको आदर्श मानने है।मेरी बीवी मुझसे रोज 5 किमी वॉक करवाती है ये बोलकर की "मिलिंद को देखो"।अब ये गोआ वाली अपनी प्राकृतिक फोटो डाल कर आप हम तुच्छ जीवो को क्या सिख देना चाह रहे है??बॉडी फिट है उनको कपड़े पहनने की जरूरत नही है?या फिर अपने जन्मदिन पर जन्मवाली अवस्था मे दौडने की नसीहत है।क्या है क्या ये?
आप कलजुगी अवतार है।पर अपनी बॉडी पर इतना घमंड अच्छा नही है।कम से कम,तोंद निकले लोगो की बद्दुआ से बचो जो बिचारे पब्लिक में शर्ट भी नही बदल पाते।बाई गॉड गदर मचा रखा है।अपनी धर्मपत्नी से फोटू खिंचवा कर कह रहे हो "नाइस क्लिक"और तो और फोटो दुनिया मे वायरल कर रहे हो।दादा हम ऐसी हरकत करते तो ससुराल से दस फोन आ जाते।शादी ब्याव में जाने पर बेन लग जाता वो अलग।और भरोसा नही नगर पालिका वाले पकड़ कर मानसिक अस्पताल को भी रेफर कर देते।
भइया हम बचपन से जानते है कि आपकी बॉडी अच्छी है।मधु जीजी के साथ आपकी जुते वाली एड हमने छुटपन में देखी है।पर सही बता रिया हु की ऐसी एबलाई अब 55 की उम्र में करके आप जूते खाने वाले काम कर रहे है हो।
दादा आपको जन्मदिन पर बहुत बहुत बधाई।बहुत इज्जत करते है हम आपकी,बुरा लगा तो माफ कर दियो, फेन है आपके। जो दिल आया वो बोल दिया।
उज्जवल जोशी
Comments
Post a Comment